फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan janvadi mahila samitti demanded 200 days employment

Sirmour News: मनरेगा योजना में कम से कम दो सौ दिन का दिया जाएगा रोजगार

Tue, 07 Mar 2023 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:12 AM IST
विज्ञापन
in nahan janvadi mahila samitti demanded 200 days employment
नाहन में रैली निकालतीं जनवादी महिला समिति से जुड़ीं महिलाएं। संवाद
सचित्र- 08
विज्ञापन

मनरेगा योजना में कम से कम 200 दिन का मिले रोजगार
जनवादी महिला समिति ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
समिति ने मनाया महिला अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने प्रदेश सरकार से मनरेगा योजना में लोगों को कम से कम 200 दिन का रोजगार देने की मांंग की है। समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को महिला अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक दिवस मनाया।
इस मौके पर समिति से जुड़ी महिलाओं ने शहर में रैली भी निकाली।
रैली के बाद महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु को एक ज्ञापन भी भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल समिति की पूर्व राज्य अध्यक्षा संतोष कपूर, जिला कमेटी उपाध्यक्ष कुब्जा देवी, जिला सह सचिव आशा शर्मा आदि ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की कि महिला हिंसा पर रोक लगाने के लिए घरेलू हिंसा कानून को सख्ती से लागू किया जाए। कार्यस्थलों पर यौन हिंसा रोकने के लिए लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन किया जाए।
विज्ञापन

समिति ने मनरेगा कानून को सख्ती से लागू करने, इस योजना में कम से कम दो सौ दिन का रोजगार देने, मनरेगा कानून में असेस्मेंट के नाम पर लूट बंद करने और कामगारों को न्यूनतम दिहाड़ी देना सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा समिति ने सरकार से मनरेगा मजदूरों हाजिरी बायोमेट्रिक से लगाने का फैसला भी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed