{"_id":"629659ce68e0a84308388721","slug":"in-nahan-city-without-buses-facility-peopleemployees-and-student-face-problem-on-31-may-2022-nahan-news-sml4106681190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का इंतजार करते दिखे यात्री, नौकरीपेशा और बच्चे हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का इंतजार करते दिखे यात्री, नौकरीपेशा और बच्चे हुए परेशान
विज्ञापन
बस अड्डा नाहन में बसों के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर से परिवहन निगम के नाहन डिपो की 79 बसें प्रधानमंत्री के शिमला कार्यक्रम में जाने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते मंगलवार को नाहन डिपो में लंबी दूरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 100 रूट बंद रहे।
जिले में केवल 41 बसों ने ही सेवाएं दी, जबकि जिले में इस समय 160 के करीब रूट चल रहे हैं। स्कूलों और आईटीआई में पढ़ने वालों छात्रों को भी किराया देकर निजी बसों में सफर करना पड़ा। कई यात्री सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए। बस के अभाव में कई बच्चे स्कूल व कॉलेज नहीं पहुंचे तो किसी ने पैदल सफर किया तो कई निजी बसों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे।
समय दोपहर 12:47 बजे। स्थान नाहन बस अड्डा। यहां पर बस अड्डा परिसर में केवल निजी बसें ही खड़ी थीं। मलाहन के गोविंद ने बताया कि वह सुबह निजी बस से नाहन पहुंचे। उनके रूट पर चलने वाली सरकारी बस आज नहीं आई। उन्हें बसें बदलकर नाहन पहुंचना पड़ा। अब वापस जाने के लिए भी वह बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं 1:30 बजे दिल्ली गेट पर सवारियां बसों का इंतजार करती रहीं। रूट पर चलने वाली निजी बसों में ही लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे। छात्र राजेश कुमार ने बताया कि आज उन्हें किराया देकर नाहन आना पड़ा। वापस भी निजी बस से ही जाएंगे।
नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि सिरमौर जिले से नाहन डिपो की 79 बसें शिमला कार्यक्रम में गई हैं। जिले में करीब 100 रूट बंद रहे। इनमें देहरादून-चंडीगढ़ और नाहन-शिमला लंबी दूरी के रूट हैं, जिन पर बसें नहीं चली।
---
बसों के अभाव में स्कूल और कॉलेज नहीं पहुंच पाए विद्यार्थी
ददाहू (सिरमौर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला में आयोजित हुए गरीब कल्याण सम्मेलन के मद्देनजर मंगलवार को रेणुका क्षेत्र के 90 फीसदी से अधिक रूटों पर परिवहन सुविधा पूरी तरह ठप रही। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि बसें न होने से बच्चे स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पाए। बस अड्डा ददाहू से प्रतिदिन 62 रूटों पर निगम व निजी बसें आवागमन करती हैं।
--
राजगढ़ में 39 रूट रहे प्रभावित
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला में आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए राजगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक दर्जन बसों से गए। इसके चलते मंगलवार को क्षेत्र के सभी 39 रूट बंद रहे। यात्रियों को समय पर बसें न मिलने से असुविधा का सामना करना पड़ा। सब डिपो राजगढ़ में कुल 12 बसें 39 रूटों पर चलती हैं। यह सभी शिमला प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोगों को ले जाने के लिए भेजी गईं हैं।

नाहन के दिल्ली गेट पर बसों का इंतजार करतीं सवारियां। संवाद- फोटो : NAHAN

बस अड्डा नाहन में खड़ी निजी बसें। संवाद- फोटो : NAHAN