फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in 11 centers of sirmaur district students give first tearm 10 th class examination

11 परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने दी फर्स्ट टर्म 10वीं की परीक्षा

Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
in 11 centers of sirmaur district students give first tearm 10 th class examination
राजकीय कन्या स्कूल नाहन में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देता एक छात्र। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शनिवार को 11 परीक्षा केेंद्रों पर दर्जनों छात्रों ने फर्स्ट टर्म की बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी। ये छात्र नवंबर में हुई बोर्ड की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं कोविड व अन्य कारणों से नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर माह में बोर्ड की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं ली गई थीं। इस दौरान कुछ छात्र इन परीक्षाओं को देने से चूक गए थे। इनमें मुख्यत: कोरोना पॉजिटिव, बीमारी व अन्य जरूरी कार्य से छात्र परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों को एक और मौका दिया गया। इसके चलते 10 से 18 मार्च तक ऐसे छात्र फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि बोर्ड की ओर से इन छात्रों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गईं थीं। इसमें जो छात्र कोरोना पॉजिटिव हैं, उसकी कोरोना रिपोर्ट देने के बाद ही उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया। वहीं, जो छात्र बीमारी के वजह से परीक्षा में नहीं बैठ पाए उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट बोर्ड को प्रस्तुत की। इसके अलावा जो छात्र अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए उन्हें उसके प्रमाण बोर्ड को देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड की दूसरी टर्म की परीक्षा 22 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में जो छात्र पहले टर्म की परीक्षा नहीं दे पाए, वह अब परीक्षा देकर शुरू होने वाली दूसरे टर्म की परीक्षाओं में भी भाग ले पाएंगे।
----
11 केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिला सिरमौर के विभिन्न शिक्षा खंडों के अंतर्गत शनिवार को 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ग, बातामंडी, भगानी, चाढ़ना, घंडूरी, जामना, शरली, कन्या स्कूल नाहन, राजकीय उच्च पाठशाला बोहलियो और माइना आदि शामिल हैं।

----
जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने बताया कि शनिवार को जिले के 11 स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर फर्स्ट टर्म में किसी कारणवश पेपर न दे पाए छात्रों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे कोविड व अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे उन्हें बोर्ड की ओर से एक मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed