{"_id":"67923c3af28f14a59d03d622","slug":"immersed-devotees-in-devotion-through-bhajans-nahan-news-c-177-1-ssml1030-141886-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोया
विज्ञापन
श्रीराधा कृष्ण हनुमान मंदिर पांवटा में कार्यक्रम का आयोजन
श्री रामलला बाल स्वरूप, मां यमुना मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना तट पर श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में आस्था की बयार बही। मंदिर में श्री रामलला बाल स्वरूप, मां यमुना और भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भजन गायकों मारुति चंदन, उदित नारायण और नीतू की टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों से लोगों को भक्तिरस में डुबोया।
मंदिर समिति के प्रधान शांति स्वरूप गुप्ता, उपप्रधान मयंक महावर और कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि यमुना मंदिर समिति महिला मंडल और पांवटा के भक्तजनों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आनंद लिया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें उदित नारायण, नीतू चंचल, और बरेली के मारुति नंदन ने सुमधुर आवाज से भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भजनों की प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया। वीरवार को मंदिर समिति के सौजन्य से विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।