{"_id":"6703e786d86b75b19006a388","slug":"illegale-minning-in-giri-river-nahan-news-c-177-1-nhn1001-134105-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गिरि नदी में सड़क बनाकर दिनदहाड़े किया जा रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गिरि नदी में सड़क बनाकर दिनदहाड़े किया जा रहा खनन
विज्ञापन
गिरी नदी पर बने पुल के करीब बेखौफ आधा दर्जन टमटम मशीनों से खनन करते खननकारी। संवाद
गिरि नदी में सड़क बनाकर दिनदहाड़े किया जा रहा खनन
आधा दर्जन टमटम मशीनें डालकर 30 फुट गहराई से निकाल रहे रेत-बजरी
आदेश शर्मा
पुरुवाला (सिरमौर)। सरकार और प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद प्रदेश में खनन माफिया पर नकेल नहीं लग पा रही है। गिरि नदी पर बने बांगरण-पुरुवाला पुल के पास दिनदहाड़े बेखौफ खनन जोरों पर चल रहा है।
यहां रेत, बजरी, कंक्रीट आदि उठाने के लिए आधा दर्जन के करीब टमटम मशीनों के द्वारा मनमाना खनन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है, बल्कि गिरिपार आंजभोज क्षेत्र की डेढ़ दर्जन पंचायतों को जोड़ने वाले बांगरण-पुरुवाला पुल को खतरा बनता जा रहा है। ये तमाम गैरकानूनी काम सरकार, पुलिस थाना और वन थाना पुरुवाला के अफसरों की नाक के नीचे चल रहा हैं।
आंजभोज क्षेत्र निवासी धर्म सिंह, रमेश चंद,चत्तर सिंह, देवराज, राम किशन, अत्तर सिंह, कुंदन सिंह आदि का कहना है कि खनन माफिया पर अंकुश नहीं लगाया तो यह पुल कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है कि केवल एकमात्र पुल के सहारे डेढ़ दर्जन पंचायतों का आवागमन रहता है। नियमों को रौंदते हुए बीच नदी में जेसीबी मशीन से पानी डाइवर्ट कर सड़क बनाकर आधा दर्जन टमटम मशीनें उतारकर 20 से 30 फुट गहराई तक रेत-बजरी को उठाया जा रहा है। लोगों ने संबंधित विभागों से मांग उठाई कि अवैध खनन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उधर, पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी राजेश पाल ने कहा कि थाने से कुछ स्टाफ नवरात्रों में त्रिलोकपुर मंदिर ड्यूटी तो कुछ अन्य कार्यों से बाहर हैं। ऐसे में खनन माफिया जरूर सक्रिय हुए लेकिन खनन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने कहा कि बांगरण पुल के पास खनन करना व टमटम जैसी मशीनों के इस्तेमाल होने पर विभाग कड़ा संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि तुरंत ही खनन निरीक्षक समेत टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।