फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   IG Himanshu Mishra inspected Renukaji police station

आईजी हिमांशु मिश्रा ने किया रेणुकाजी थाने का निरीक्षण

Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
IG Himanshu Mishra inspected Renukaji police station
रेणुका थाने में आवासीय भवन का निरीक्षण करते आईजी हिमांशु मिश्रा। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश पुलिस के आईजी हिमांशु मिश्रा ने रेणुका थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में 1.70 करोड़ से निर्मित पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

ये भवन पुलिस कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस के आवासीय भवनों का उद्घाटन किया था। छह माह की अवधि बीत जाने के बावजूद इन भवनों का निरीक्षण न हो पाने के कारण इसे पुलिस विभाग के सुपुर्द नहीं किया जा सका। ऐसे में पुलिस कर्मियों को थाने से दूर किराये के भवनों में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा था। इस आवासीय परिसर में एसएचओ समेत 10 पुलिस कर्मियों के परिवारों को रहने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

हिमांशु मिश्रा ने पुलिस कर्मचारियों के लिए तैयार आवासीय परिसर का बारीकी से निरीक्षण करके इसमें व्याप्त खामियों को दूर करने के लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले आईजी ने थाना में अधिकारियों के साथ बैठक करके मामलों से संबंधित जानकारी भी हासिल की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमापति जंवाल, पुलिस अधीक्षक वेलफेयर शिमला विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, पुलिस उप अधीक्षक संगड़ाह शक्ति सिंह, एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी, सहायक अभियंता दिलीप चौहान और कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed