{"_id":"68dbdbc0dbb37873ba067740","slug":"if-bitten-by-an-animal-wash-the-wound-for-15-minutes-dr-mayank-nahan-news-c-177-1-ssml1028-161008-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर काटे तो 15 मिनट तक धोएं घाव : डॉ. मयंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर काटे तो 15 मिनट तक धोएं घाव : डॉ. मयंक
विज्ञापन
ददाहू कॉलेज में पशु चिकित्सा अधिकारी ने रैबीज की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पशुपालन विभाग ने डिग्री कॉलेज ददाहू में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को रैबीज के लक्षण और उसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
पशु चिकित्साधिकारी ददाहू डॉ. मयंक गौतम ने बताया कि रैबीज घातक रोग है। यह संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य जानवर के काटने या संपर्क में आने से फैलता है। एक बार लक्षण दिखने पर यह रोग लगभग असाध्य हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पालतू जानवरों का समय पर टीकाकरण लगवाएं, आवारा कुत्तों और बंदरों से दूरी बनाए रखें। यदि कोई जानवर काट ले तो तुरंत साबुन और पानी से घाव को 15 मिनट तक धोने के उपरांत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एंटी-रैबीज का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें। रैबीज से बचाव ही इसकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि एंटी-रैबीज संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों को अवगत करवाएं। इस मौके पर प्रो. दिनेश कुमार, पशु औषधालय ददाहू के कर्मचारी मनीष व जगदीप सिंह सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।