फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   I have given my heart and I will give my life too.

Sirmour News: दिल दिया है जान भी देंगे से बांधा समां

Thu, 23 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
I have given my heart and I will give my life too.
पांवटा साहिब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि एनपीएस नारंग ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीर शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा।
कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा मुख्यातिथि, डॉ. एनपीएस नारंग विशिष्ट अतिथि, एसएचओ देवी सिंह नेगी, कुलवंत सिंह चौधरी व हरप्रीत सिंह शाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अंंजलि कल्याण ने भारत मां की संतानें हम, गुरप्रीत शाही ने कर चले हम फिदा जानो तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो तथा केशव गर्ग ने ऐ मेरी जमी मेहबूब मेरे नस नस में तेरा खून बहे, दिल दिया है जान भी देंगे से समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जीवन प्रकाश जोशी ने किया।
विज्ञापन


एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि नेताजी के देश की आजादी के लिए संघर्ष व जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। देशभक्तों ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च कुर्बानियां दी हैं। उनके संघर्ष और योगदान को सदैव याद रखना होगा। शिवाजी क्लब टीम खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर व कुलवंत सिंह ने आजादी के संघर्ष में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और देश के लिए कुर्बानियां देने वालों को याद रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, चंद्रमोहन शर्मा, अवनीत लांबा, हरप्रीत सिंह शाह, दीपक गुप्ता, पदम गर्ग, धनवीर कपूर, मुकेश आर्य, विजय गोयल, प्रदीप खुराना, जीवन जोशी, भरत राणा, रविंद्र सिंह समेत नगर परिषद पांवटा के पार्षद समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed