फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc pensioners organised meeting in nahan

Sirmour News: देनदारियों का भुगतान न होने पर परिवहन निगम के पेंशनरों ने रोष प्रदर्शन की दी चेतावनी

Sat, 11 May 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
hrtc pensioners organised meeting in nahan
नाहन में पथ परिवहन निगम संघ की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

देनदारियों का भुगतान न होने पर परिवहन निगम के पेंशनरों ने रोष प्रदर्शन की दी चेतावनी
वक्ता बोले, उम्र के अंतिम पड़ाव पर सड़क पर उतरने को विवश कर रही है सरकार
नये वेतनमान की किस्त और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर पनपा रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पथ परिवहन पेंशनर्ज कल्याण संगठन नाहन की मासिक बैठक प्रधान गुरूदत्त चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महासचिव कन्हैया लाल कौशल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निगम के पेंशनरों से भेदभाव, वर्षों से लंबित देय भत्तों का भुगतान न होने पर गहरा रोष प्रकट किया गया। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार निगम के वरिष्ठ पेंशनरों का शोषण कर रही है।
प्रधान गुरूदत्त चौहान और महासचिव कन्हैया लाल ने कहा कि सरकार ने दूसरे विभागों को नए वेतनमान की दूरी किस्त जारी कर दी है, जबकि परिवहन निगम के पेंशनर इससे वंचित हैं। यही नहीं निगम के पेंशनरों के चिकित्सा भत्ता बिल भी लंबे समय से लंबित चल रहे हैं। इससे वह उपचार करने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार उनकी देनदारियों का शीघ्र भुगतान करें। उन्होंने चेताया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रदेश कार्य समिति के आदेशों पर निगम प्रबंधन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान गुरूदत्त चौहान, महासचिव कन्हैया लाल, दलगजन, नैन सिंह, गंगवीर सिंह, विनोद कुमार, जय किशन, कृष्ण कुमार, मामचंद, हरबंस सिंह, मनव्वर खां, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, नाजिम खां, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed