फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc pensioners meeting in nahan

Sirmour News: शिमला में 9 जनवरी को फिर गरजेंगे परिवहन निगम के पेंशनर

Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc pensioners meeting in nahan
नाहन में बैठक के दौरान समस्याओं पर मंथन करते परिवहन निगम के पेंशनर। संवाद
सचित्र
विज्ञापन


पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन पर लगाए अनदेखी के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी एक बार फिर राजधानी शिमला में 9 जनवरी को परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। परिवहन निगम के पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रबंधन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर वार्ता पर बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ माह का समय बीत जाने के बावजूद उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया, जिससे उनकी समस्याएं अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का तीन प्रतिशत का डीए लंबित पड़ा है। साथ ही चार सालों से मेडिकल बिलों की भी अदायगी नहीं की जा रही है, जबकि पेंशनर गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है, उनको नवंबर महीने की पेंशन जनवरी माह में जारी की गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेंशनर कितनी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी किस तरीके से अनदेखी की जा रही है।

बैठक में सोमदत्त, कन्हैया लाल, मोहम्मद नाजिम, सुरेश कुमार, गुमान सिंह, गुलशन कुमार, प्रेमचंद, गोरखूराम, अमन कुमार और शमशाद खान आदि मौजूद रहे।

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed