फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   HRTC

सिरमौर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वसूला 1.01 लाख जुर्माना

Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
HRTC
नाहन (सिरमौर)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने वाहन चालकों से 1.01 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। आरटीओ सिरमौर सोना चौहान की अगुवाई में शुक्रवार तड़के ही स्टाफ सदस्यों ने नाहन से कालाअंब तक दबिश दी। इस दौरान कई वाहन चालक ओवरलोड़िंग करते पाए गए तो कइयों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिला। विभाग ने इस कार्रवाई में कई वाहन चालकों के चालान काटे। विभाग की कार्रवाई के दौरान 15 छोटे और बडे़ वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा टैक्सियों और अन्य वाहनों के बिना ड्राइविंग लाइसेंस व प्रदूषण प्रमाणपत्र न दिखाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। गौरतलब हो कि सिरमौर में कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इसके कई चालक अपनी गाड़ियों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बिठा रहे हैं। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियमों की भी अनदेखी हो रही है। कालाअंब क्षेत्र में ओवरलोडिंग आम बात है। लोगों में भी कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर विभाग ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ही उन्होंने टीम सदस्यों को साथ लेकर नागहन से कालाअंब तक ओवरलोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व प्रदूषण प्रमाणपत्र के गाड़ी चलाने वालों के चालान काटकर 1.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed