फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc buses started in 36 routs of rajgarh sirmaur on sunday

राजगढ़ के तीन दर्जन रूटों पर रविवार को शुरू हुईं बस सेवाएं

Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hrtc buses started in  36 routs of rajgarh sirmaur on sunday
hrtc buses started in 36 routs of rajgarh sirmaur on sunday
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सब डिपो राजगढ़ ने कोरोना काल के दौरान रविवार को बंद किए सभी बस रूट ट्रायल पर शुरू कर दिए हैं। रविवार के दिन बस सेवाएं न चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं थीं।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की सरकारी बस सेवाएं कोरोना काल के दौरान बंद थीं। कोरोना के मामले घटने के बाद अन्य दिन तो बस सेवाएं सुचारु रूप से चलाई गईं लेकिन रविवार को सभी रूट बंद रखे। अब निगम ने राजगढ़ क्षेत्र के तीन दर्जन रूटों पर ट्रायल आधार पर बसों की सेवाएं शुरू कर दी हैं। रविवार के दिन यदि रूटों पर कमाई अच्छी होती है तो सेवाएं जारी रखीं जाएंगी। यदि सवारियां नहीं मिलेंगी तो फिर रूट बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब रविवार को भी सभी रूटों पर निगम की बसें अन्य दिनों की तरह चलेंगी। उन्होंने बताया कि यह सभी बसें ट्रायल आधार पर चलाई गईं हैं। यदि रविवार को इन रूटों पर अच्छी कमाई होती है तो इन्हें जारी रखा जाएगा और जिन रूटों पर निगम को तेल का खर्च भी नहीं मिलेगा तो उन रूटों पर बसें रविवार को बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह सरकारी बसों में बैठें और सभी रूटों को कामयाब बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed