फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc bus services close

राजगढ़ क्षेत्र की नौ साल पुरानी सरकारी बस सेवा हुई ठप

Fri, 05 Feb 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 05 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus  services close

प्रदेश सरकार ने नौ साल पुरानी सरकारी बसों को न चलाने का निर्णय तो ले लिया लेकिन बसों की कमी के कारण अनेकों रूट बंद हो जाने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके फलस्वरूप राजगढ़ में तीन बस रूट बंद हो जाने से कॉलेज जाने वाले बच्चों व यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन



राजगढ़ से सांय साढ़े चार बजे पुन्नरधार जाने वाली और सांय तीन बजे राजगढ़ से वाया खैरी संगडाह जाने वाली बसों के साथ राजगढ़ से प्रात: साढ़े पांच बजे वाया सराहां नाहन जाने वाली बस भी बंद कर दी गई है। स्थानीय लोगों अनिल शर्मा, जगदीश वर्मा, रघुनाथ सिंह, दिलावर सिंह, सुरेंद्र व गंगाराम ने बताया कि पुन्नरधार जाने वाली बस में नौहराधार से कॉलेज के बच्चे आते जाते हैं।
विज्ञापन


इस बस के दर्जनों पास भी बच्चों ने बना रखे हैं, लेकिन बस बंद हो जाने से बच्चों व अन्य यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल संगडाह बस के बंद होने से हो रहा है। इस बस में खैरी, डिंबर व काथली भरण पंचायतों सहित रेणुका तहसील की दर्जनों पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह राजगढ़ से नाहन वाया सराहां जाने वाली बस बंद होने से जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजगढ़ में कुल दस बसों से 31 रूट चलाए जा रहे है। अब यहां पर मात्र सात बसें ही रह गई हैं और तीन रूट बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अड्डा प्रभारी देवदत्त ने संपर्क करने पर बताया कि नौ साल पुरानी बसों को बंद करने से क्षेत्र की तीन बस सेवाएं ठप हो गई हैं। पुरानी बसें बंद करने का आदेश सरकार की ओर से मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed