{"_id":"679781fc368ef159d607d833","slug":"hpseb-tecnical-employees-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1003-142085-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तकनीकी कर्मचारी इकाई की बैठक में कम स्टाफ को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तकनीकी कर्मचारी इकाई की बैठक में कम स्टाफ को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी कर्मचारी इकाई की बैठक में कम स्टाफ को लेकर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई नाहन की एक बैठक इकाई अध्यक्ष समीर बख्श की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि फील्ड में कर्मचारियों की भारी कमी है जिसके कारण डयूटी दे रहे कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
खास तौर पर कच्चाटैंक सेक्शन में सिर्फ 4 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं जोकि 3 शिफ्ट चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को ओवरटाइम ड्यूटी करने पर मजबूर किया जा रहा है। जबकि इन कर्मचारियों कोई ओवरटाइम भत्ता नहीं मिलता है तथा इन कर्मचारियों को अपना साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पा रहा है। बिजली कर्मचारी मानसिक तथा शारीरिक कमजोरी से गुजर रहे हैं। ऐसे में कभी भी काम के दौरान कोई भी दुर्घटना हो सकती है। कर्मचारियों के साथ-साथ जनता भी परेशान है जिनका कोई काम समय पर नहीं हो पा रहा है।
इस बैठक में मुख्य तौर पर जिला अध्यक्ष ईरशाद रहमान, इकाई सचिव श्याम कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान विशाल बड़जाता, मुख्य सलाहकार रघुवीर,उपाध्यक्ष धमेंद्र, जय प्रकाश, जयपाल शर्मा, जिया लाल, वित्त सचिव चिरंजीव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।