फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hpseb employees meeting in dadhahu

Sirmour News: एरियर का भुगतान न होने पर भड़के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी

Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hpseb employees meeting in dadhahu
ददाहू में बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी। संवाद
एरियर का भुगतान न होने पर भड़के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन

ददाहू में की नारेबाजी, बिलों की सब्सिडी बंद करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) एरियर का बकाया भुगतान न होने से खफा सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए नारेबाजी करके रोष जाहिर किया। ददाहू में मंगलवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोर्म की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेणुकाजी इकाई के प्रधान करतार सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष 2022 से लेकर आज तक लंबित एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। बोर्ड प्रबंधन सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करके उनके हितों से खिलवाड़ करता आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर मिलने वाली सब्सिडी को तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस राशि से बिजली बोर्ड की माली हालत को सुधार कर कर्मचारियों व पेंशनरों के बकाया एरियर आदि सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलाल, तोताराम शर्मा, शम्भू दत, रणबीर ठाकुर, गीत राम, इंद्र सिंह, मान सिंह हिरदाराम, पृथ्वी सिंह, बलिन्द्र सिंह व मुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed