फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   House wall collapses in the rain; two brothers injured after being trapped under the debris.

Sirmour News: बारिश में मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो भाई घायल

Wed, 26 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
House wall collapses in the rain; two brothers injured after being trapped under the debris.
रामपुर माजरी में मकान की दीवार गिरने के बाद घायल बच्चा। स्रोत ग्रामीण
एक के पैर में फ्रैक्चर, दूसरे की गंभीर चोट के चलते नाहन रेफर
विज्ञापन

गरीब परिवार ने राहत और मुआवजा देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। भारी बारिश के बीच धौलाकुआं के रामपुर माजरी गांव में मकान की दीवार अचानक ढह गई। इससे दो नाबालिग भाई मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में 14 वर्षीय अंकित के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा उसके 16 वर्षीय भाई यशपाल की टांग की मांसपेशियों और सॉफ्ट टिश्यू में गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से यशपाल को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
रामपुर माजरी निवासी राजेश के मकान की दीवार भारी बारिश के चलते अचानक गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में उनके दोनों बेटे अंकित और यशपाल आ गए। दोनों बच्चों को परिजनों और लोगों ने मलबे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

अंकित के पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर हो गया। इसके के कारण चिकित्सकों ने उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया। वहीं, यशपाल की टांग में गंभीर मांसपेशीय और सॉफ्ट टिश्यू चोट होने के कारण उसे विशेषज्ञ उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद प्रभावित परिवार ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दोनों बच्चों के उपचार का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। परिजनों ने प्रशासन से राजस्व अधिकारियों के माध्यम से नुकसान का आकलन करवाकर नियमानुसार राहत और मुआवजा राशि देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed