{"_id":"664cc2b1bded1f9af5049cd1","slug":"home-guard-jawan-dies-in-nahan-while-going-on-election-duty-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: चुनाव ड्यूटी पर जा रहा था होमगार्ड का जवान, दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: चुनाव ड्यूटी पर जा रहा था होमगार्ड का जवान, दिल का दौरा पड़ने से मौत
Tue, 21 May 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 May 2024 09:20 PM IST
सार
नाहन में एक होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। होमगार्ड जवान लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए हरियाणा जा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए हरियाणा जाते समय एक होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से नाहन में मौत हो गई। टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिरमौर के होमगार्ड कमांडेंट टीआर शर्मा ने बताया कि नाहन के चंबा मैदान से 448 होमगार्ड जवान हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी देने जा रहे थे। इस दौरान टीम के सदस्य जैसे ही बस में बैठने लगे तभी पांवटा साहिब से नामांकित हुकम सिंह (52) को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद अन्य जवानों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। इस दौरान होमगार्ड जवान भी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन