{"_id":"6197e419f097bb03fb04fde7","slug":"holy-bath-in-lake-nahan-news-sml390781940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
अंतरराष्ट्रीय मेले के समापन पर कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में शाही स्नान की परंपरा निभाते ड?
- फोटो : NAHAN
Link Copied
ददाहू (सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाही स्नान की परंपरा को निभाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। चार गोताखोरों को स्नान घाट पर तैनात कर रखा था। ब्रह्म मुहूर्त में रेणुकाजी तीर्थ में स्थित संत महात्माओं ने रेणुका झील में शाही स्नान किया। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं ने झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया। रेणुका झील की परिक्रमा करके भगवान परशुराम और माता रेणुका मंदिर में पूजा-अर्चना की। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन रेणुका झील में स्नान करने की सदियों पुरानी परंपरा है। मान्यता के अनुसार इस दिन रेणुका झील में शाही स्नान करने से जहां मनोकामना की पूर्ति होती है, वहीं मोक्ष भी मिलता है। पूरे उत्तरी भारत के श्रद्धालु इस दिन रेणुका झील में स्नान करने पहुंचते हैं। स्नान के पश्चात ही ग्रामीणों ने घरों से लाई भेंट को देवताओं के चरणों में अर्पित किया। रेणुकाजी तीर्थ में स्थित निर्वाण आश्रम, गायत्री आश्रम व संन्यास आश्रम में भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।