{"_id":"666c4ac03472382fb60b7b40","slug":"holiday-in-schools-due-to-heat-wave-nahan-news-c-177-1-ssml1030-126427-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लू की वजह से आज पांवटा के सभी स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लू की वजह से आज पांवटा के सभी स्कूलों में छुट्टी
विज्ञापन
एसडीएम ने जारी किए आदेश, सभी आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल भी रहेंगे बंद
16 को रविवार, 17 को ईद की छुट्टी, अब 18 जून को खुलेंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रचंड गर्मी (हीट वेव) की वजह से 15 जून को पांवटा साहिब उपमंडल के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूल भी बंद रहेंगे। इस बारे में एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने आदेश जारी कर दिए हैं। 16 जून को रविवार और 17 को ईद-उल-अजहा का अवकाश है। अब 18 जून को उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल और सरकारी व निजी स्कूल खुलेंगे।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पांवटा साहिब उपमंडल में तापमान 41 से 43.5 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। दिन में तो आसमान जैसे आग ही बरसा रहा है। दिन के समय इतनी गर्मी है कि लोग हलकान हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भी गर्मी के चलते तीन दिन की छुट्टी प्रशासन ने स्कूलों में की थी। फिर से भीषण लू चलने लगी है। बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी का असर और बढ़ा है। अब दिन के साथ ही देर रात तक भारी उमस व गर्म गवाएं चल रही हैं। इसके चलते स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों को भी भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिन गर्मी ऐसे ही जारी रहेगी। लू चलने के कारण दिन में आर्द्रता में भी कमी देखी गई है।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पुष्टि की है। कहा कि 15 जून को सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों प्ले स्कूलों में अवकाश के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।