फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hiv jagrukta in nahan college

Sirmour News: एचआईवी पर भ्रांतियां छोड़ें, जांच और उपचार को अपनाएं

Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
hiv jagrukta in nahan college
पीजी कॉलेज नाहन में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी औरकॉलेज स्टाफ। संवाद
-नाहन कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए एचआईवी से बचाव के तरीके
विज्ञापन


-जागरूकता रैली से विद्यार्थियों ने दिया एचआईवी से बचाव का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सोमवार को रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संक्रमण के कारणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने के साथ इससे जुड़े सामाजिक कलंक और भेदभाव को कम करना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संक्रमण से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता जयपाल चौहान ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत जूलॉजी प्रयोगशाला में पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स से बचाव, सही जानकारी और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लोगों को संक्रमण से जुड़े तथ्यों और सामाजिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में कीर्ति ने पहला, रुपाली ने दूसरा और श्वेता ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अथर्व प्रथम, पूजा द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विनीत कुमार के साथ समिति की सदस्य प्रो. अभिलाषा शर्मा, प्रो. दिव्या भाटिया और प्रो. ट्विंकल राठी ने योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. विवेक नेगी, डॉ. धनमंती खंडासी, डॉ. जाहिद अली मलिक और डॉ. सलोनी सूद आदि मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed