Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hindi divas celebrated in sangdah college

Sirmour News: भाषण में रूपाली और कविता वाचन में पायल विजेता

Sun, 14 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hindi divas celebrated in sangdah college
राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में उत्साहपूर्वक मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हिंदी विभाग के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ आइक्यूएसी के अंतर्गत कई स्पर्धाएं हुईं। प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की धड़कन है। हमें अंग्रेजी जैसी वैश्विक भाषाओं के साथ-साथ हिंदी को भी अपने दैनिक जीवन व कार्यक्षेत्र में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. अमर देवी ने किया।
इस दौरान भाषण स्पर्धा में रूपाली, सूचिका और मोनिका, निबंध लेखन में सोनिका, संगीता व रूपाली ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। कविता वाचन में पायल प्रथम, रूपाली द्वितीय और रितिका व मनजीत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में तुलसीदास सदन ने पहला, रसखान सदन ने दूसरा और सूरदास सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की छात्रा सिमरन भारती ने अपने मधुर स्वर में एक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed