{"_id":"6a673dbe8bdcd8fe8b010297","slug":"himotalarsh-distributed-frouits-to-patients-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184518-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दिवंगत कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर मरीजों और तीमारदारों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दिवंगत कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर मरीजों और तीमारदारों को बांटे फल
विज्ञापन
हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक कंवर हरि सिंह की जयंती पर पांवटा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित
शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में दिवंगत कंवर हरि सिंह के योगदान को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक दिवंगत कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा साहिब प्रेस क्लब और क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने दिवंगत कंवर हरि सिंह के समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर इकाई एवं पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि दिवंगत कंवर हरि सिंह समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे। वर्ष 1974 में स्थापित हिमोत्कर्ष संस्था आज प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्थाओं में शामिल है और शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के उत्थान तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिंपल बरार, पंकज भटनागर, सुरेश कुमार, मनिंदर सिंह मन्नी, जाबिर अली, ब्रह्मदीप सिंह, साहिल गुप्ता, आदेश शर्मा, उमंग भटनागर, हरदीप सिंह, धीरज चोपड़ा, विकास, प्रीति प्राच्य, विशाल, पूजा ठाकुर मौजूद रहे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक दिवंगत कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा साहिब प्रेस क्लब और क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने दिवंगत कंवर हरि सिंह के समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर इकाई एवं पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि दिवंगत कंवर हरि सिंह समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे। वर्ष 1974 में स्थापित हिमोत्कर्ष संस्था आज प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्थाओं में शामिल है और शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के उत्थान तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिंपल बरार, पंकज भटनागर, सुरेश कुमार, मनिंदर सिंह मन्नी, जाबिर अली, ब्रह्मदीप सिंह, साहिल गुप्ता, आदेश शर्मा, उमंग भटनागर, हरदीप सिंह, धीरज चोपड़ा, विकास, प्रीति प्राच्य, विशाल, पूजा ठाकुर मौजूद रहे।