फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation started procurement of paddy

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपू्र्ति निगम ने शुरू की धान की खरीद

Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation started procurement of paddy
प्रदेश सरकार किसानों को दे रही बेहतर विपणन सुविधा: किरनेश जंग
विज्ञापन

कहा, स्थानीय किसानों की मांगों व हर समस्या का होगा शीघ्र निराकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपू्र्ति निगम लिमिटेड ने धौलाकुआं व पांवटा खरीद केंद्रों में धान खरीद शुरु कर दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने वीरवार को कृषि उपज मंडी पांवटा परिसर में विधिवत धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, तहसालीदार ऋषभ शर्मा, कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर सीता राम शर्मा व सचिव कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर रश्मी भटनागर विशेष रुप से मौजूद रही।
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखते हैं। इस वर्ष धान फसल पर 117 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले वर्ष धान की खरीब 2203 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर धान खरीद का न्यूतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को घर के पास ही फसल बिक्री सुविधा मिल सकेगी। किसानों ने कुछ समस्याओं को रखा है। अगले सत्र में अक्तूबर के शुरू में ही खरीद शुरू करवाने की व्यवस्था कर की जाएगी।
विज्ञापन


कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर सीता राम शर्मा व सचिव रश्मी भटनागर ने कहा कि धौलाकुआं व पांवटा साहिब खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस वर्ष कुल 1.10 लाख क्विंटल धान खरीद लक्ष्य है। वीरवार से धान खरीद शुरू कर दी गई है। पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र पर धान खरीद का लक्ष्य 70,000 क्विंटल तथा धौलाकुआं खरीद केंद्र में 40,000 क्विंटल रखा गया है। कृषि उपज मण्डी समिति सिरमौर द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बेहतर पानी, शौचालय व विश्राम कक्ष आदि मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पूरी व्यवस्था करवा दी है। गेंहू फसल खरीद व ग्रेडिंग पैकिंग को करीब 2.75 करोड़ से दो शैड बन कर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान तरसेम सिंह सग्गी, पूर्व कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह नेगी, खाद्य निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निरीक्षक राजेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, भारत भूषण मोहिल, गुरविंदर सिंह गोपी, रामेश्वर शर्मा, कंवर ठाकुर, खतरी ठाकुर, प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, हरजीत सिंह, सुनीता चौधरी, रंजीत कौर व शशि चौधरी समेत सब्जी मंडी समिति के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed