फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   helipad will be built in pattinatha sing ponta sahib

पट्टीनत्था सिंह में बनेगा हेलीपैड, एसडीएम ने किया भूमि का निरीक्षण

Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
helipad will be built in pattinatha sing ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड योजना के लिए भूमि चयन किया जा रहा है, जिससे काफी लंबे समय से हेलीपैड बनाने को योजना का खाका तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम पांवटा विवेक महाजन की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस स्थल पर करीब 16.7 बीघा भूमि चिह्नित कर ली गई है। बता दें कि काफी अरसे से पांवटा साहिब में हेलीपैड बनाने की योजना की मांग उठती रही है। इस योजना के लिए गठित कमेटी में एसडीएम चेयरमैन, पर्यटन विभाग अधिकारी, लोनिवि, बिजली, जल विभाग विभाग के अधिशाषी अभियंता, तहसीलदार एवं डीएफओ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में राजस्व विभाग की शिवपुर पटवार सर्कल में भूमि है। संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर हेलीपैड योजना के लिए 16.7 बीघा भूमि चिह्नित कर ली है। बुधवार को इसकी निशानदेही की गई है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की इस भूमि में कुछ खड्ड एवं आंशिक सड़क का हिस्सा भी आ रहा है। हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थल होने पर संयुक्त टीम शीघ्र इसको समतल करने एवं सभी शेष औपचारिकताओं को पूरा करने के प्रयास में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने पुष्टि की है। पांवटा साहिब के रामपुरघाट के पट्टी नत्था सिंह क्षेत्र में संयुक्त टीम ने हेलीपैड योजना तैयार करने को भूमि चिह्नित कर ली है। राजस्व विभाग की करीब 16.7 बीघा भूमि को योजना के लिए चिह्नित कर इसकी निशानदेही करवा दी गई है जिससे शीघ्र इस स्थल पर हेलीपैड बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed