फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   heavy rain, road closed

बगीचे बहे, कई सड़कें बंद, सुरक्षा दीवार भी ढही

Fri, 22 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 22 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

जिला सिरमौर में वीरवार रात भी बारिश कहर बनकर बरपी। बारिश से कई जगह भारी नुकसान हुआ है। नाहन की आंबवाला सैनवाला पंचायत में मूसलाधार बारिश भारी तबाही लेकर आई। आंबवाला में बारिश के साथ आया मलबा रणदेव सिंह चौहान के बगीचों को बहा ले गया। इस दौरान आम, संतरे व बादाम के कई पेड़ मलबे के ढेर के नीचे दब गए। इससे बागवान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


इसी गांव की भावना के घर के आगे लगी सीमेंटेड रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भावना के रिहायशी भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। बारिश से करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सैनवाला की आशा थापा के घर में पानी घुसने से फर्नीचर खराब हो गया। सैनवाला-कौलांवालाभूड मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग तहस-नहस हो गया। सड़क पर गिरे पत्थरों से वाहनों का सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


दो पहिया वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। सैनवाला के भगत सिंह व जय सिंह के घर के पास भारी मलबा आ गिरा। सैनवाला के चौधरी मोहल्ला के पास बना रास्ता पूरी तरह मलबे के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर कई जगह गहरी खाई बन गई है। पिछले दिनों बनकला पंचायत में बारिश ने तबाही मचाई थी। शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश का सिलसिला जारी था। वहीं जिला की कई सड़कों पर पहाड़ से मलबा आने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आंबवाला-सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीप ने बताया कि उनकी पंचायत में बारिश भारी तबाही लेकर आई। उन्होंने बताया कि बारिश से पंचायत में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की कि जल्द पंचायत का निरीक्षण किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिल सके।
 
भारी बारिश के कारण पुलिस कॉलोनी नाहन की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे कुछ घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं विक्रम बाग में एक लिंक रोड को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे यातायात सुविधा प्रभावित हो गई है।


तहसीलदार नाहन आरडी हरनोट ने बताया कि आंबवाला सैनवाला पंचायत में हुए नुकसान की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस कॉलोनी नाहन में रिटेनिंग वॉल ढहने के नुकसान का जायजा लिया गया है। वहीं विक्रमबाग में लिंक रोड के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर मिली है। उन्होंने बताया कि बारिश से हो रहे नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed