फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   heavy rain alert on 21 and 22 july

Sirmour News: सिरमौर में 21-22 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert on 21 and 22 july
-प्रशासन की चेतावनी-नदी-नालों से रहें दूर, बेवजह घरों से न निकलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मौसम विभाग की ओर से सिरमौर जिले में 21 और 22 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। इसी के मद्देनजर 21 और 22 जुलाई के लिए सिरमौर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई के लिए येलो अलर्ट तथा 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed