{"_id":"6afef68de35690aeb7050fb1","slug":"health-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194574-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एचपीवी टीकाकरण और महिला स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एचपीवी टीकाकरण और महिला स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
25 और 26 नवंबर को राजकीय कन्या विद्यालय में लगेगा एचपीवी टीकाकरण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एचपीवी टीकाकरण एवं महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ता डॉ. नीना सबलोक ने छात्राओं को एचपीवी वायरस के विभिन्न प्रकारों, इससे होने वाली बीमारियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। 25 और 26 नवंबर को राजकीय कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित करने की जानकारी भी दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब पांवटा साहिब, रोटरी सखी क्लब पांवटा साहिब और कैंसर पेशेंट्स एड्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. नीना सबलोक ने बताया कि एचपीवी वायरस किस प्रकार फैलता है और इससे सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा कैसे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एचपीवी के टाइप 6 और 11 से जननांगों में मस्से हो सकते हैं, जबकि टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इसके अलावा इस वायरस से योनि, योनि तथा मुंह और गले के कैंसर का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि समय पर टीका लगवाना इस वायरस से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने पर भी जोर दिया। प्रो. विम्मी रानी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता जरूरी है।