{"_id":"5faed7a58ebc3e9b7b6a7b27","slug":"health-nahan-news-sml35145088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में मिले 10 और कोरोना पाजिटिव, 13 लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में मिले 10 और कोरोना पाजिटिव, 13 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। शुक्रवार को जिले में 10 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 13 लोगों ने महामारी को मात दी है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 111 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नाहन की आरटीपीसीआर लैब में कुल 299 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 266 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि, 25 सैंपल की जांच प्रगति पर है। संक्रमित मिले 8 मामलों में छह पुरुष 42 से 55 साल की आयु के हैं। जबकि, दो महिलाओं की उम्र 39 और 50 साल है। इसके अलावा रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांचे गए कुल 50 सैंपल में दो लोग भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, ट्रूनेट से भी दो सैंपल की जांच की गई, जिनमें दोनों ही निगेटिव मिले। कुल मिलाकर शुक्रवार को 351 सैंपल की जांच की गई। इनमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही 13 लोग कोरोना महामारी से स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना सैंपलिंग का कार्य जारी है। अब तक जिले में एक्टिव केस की संख्या 111 हो चुकी है।