फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

कालाअंब में एक दिन में चार नए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन के मालरोड़ में सैनिटाइजर का छिड़काव करता नगर परिषद का एक कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कालाअंब दोनों राज्यों के लिए डेंजर जोन बनता जा रहा है। सीमा इस पार और उस पार कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कालाअंब इलाके में कोरोना संक्रमण के चार नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें दो हरियाणा जबकि दो हिमाचल राज्य के आंकड़ों में दर्ज होंगे। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हरियाणा की शिवालिक कॉलोनी में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों कालाअंब की आरिसन फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि देर शाम हिमाचल के हिमालयन संस्थान के हॉस्टल में रह रहे दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों हिमालयन कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे थे। यहां रह रहे ऑरिसन फार्मा का एक कर्मचारी कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। यह दोनों ही उसके संपर्क में आने से संक्रमित हुए। दोनों को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि सुबह शिवालिक कालोनी में पॉजिटिव आए दोनों कर्मचारियों को हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने शिफ्ट कर दिया है। यह पूरा क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

----------
कहां के रहने वाले हैं नए कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा में पॉजिटिव पाया गया एक व्यक्ति हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बीड़ कलवा का रहने वाला है जबकि दूसरा यमुनानगर के खेड़ा कलां का निवासी बताया जा रहा है। दोनों कर्मचारी ऑरिसन फार्मा कंपनी में कार्य करते थे। जबकि हिमाचल में पॉजिटिव आए दोनों हिमालयन कॉलेज में रह रहे थे। इनमें एक पौड़ी गड़वाल का रहने वाला है, जबकि दूसरा फरीदाबाद का। दोनों ही कालाअंब के पेनकेप नामक फार्मा उद्योग में कार्य करते थे। अब दोनों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed