फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

जिले में संपूर्ण बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान रविवार को पसरा सन्नाटा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला प्रशासन के आह्वान पर रविवार को संपूर्ण सिरमौर बंद रहा। कर्फ्यू के दौरान सात घंटे की छूट भी आज नहीं मिली। लिहाजा, शहरों में दोपहर तक जो रौनक देखने को मिलती थी वह नहीं दिखी। जिले के तमाम बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी इस जंग में आम जनता ने घरों में रहकर अपनी सहभागिता निभाई। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि, अति आवश्यक मामले में इक्का-दुक्का लोग जरूर बाजार में देखे गए। संवेदनशील स्थानों पर ही पुलिस तैनात रही जहां पर हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। हालांकि, दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर या अस्पताल जाने वालों को नहीं रोका गया। इसके अलावा किसी को भी बाजार में निकलने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

जनपद सिरमौर में प्रशासन ने रविवार को संपूर्ण बंद का ऐलान किया था। लिहाजा, रविवार को कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दी गई। सब्जियों, राशन की दुकानें भी आज बंद रहीं। यहां तक कि जरूरी वस्तुओं की सप्लाई लेकर आने वाली गाड़ियां भी आज नाममात्र ही सड़कों पर देखी गईं। हालांकि, दवाइयों की दुकानों को खुली रखने के आदेश दिए थे। लिहाजा, दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। संपूर्ण बंद का असर पूरे सिरमौर जिले में देखने को मिला। पांवटा साहिब शिलाई, राजगढ़, संगड़ाह, ददाहू, सराहां, हरिपुरधार, नौहराधार, रोनहाट, सतौन आदि ग्रामीण क्षेत्र के बाजार भी बंद रहे। जबकि नाहन और पांवटा साहिब शहर में भी सन्नाटा पसरा रहा। जिला प्रशासन के संपूर्ण बंद के आह्वान का जिला के लोगों ने पूरी तरह से समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन शहर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह की सैर के लिए भी आज लोग बाहर नहीं निकले। दुकानें बंद रहीं और गलियों में सन्नाटा था। हालांकि, जरूरी सेवाओं के लिए शहर में इक्का-दुक्का वाहनों को आते-जाते देखा गया।

उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संपूर्ण बंद का सिरमौर में व्यापक असर रहा। तमाम दुकानें बंद रहीं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता को सहयोग बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन को जनता को पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed