Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health jagrukta programme organised in gagal shikor school

किशोरावस्था में आते हैं कई बदलाव : मीणा

Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
health jagrukta programme organised in gagal shikor school
गागल शिकोर में स्वास्थ्य विभाग पच्छाद द्वारा किशोर स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग ल
सचित्र--
विज्ञापन

किशोरावस्था में आते हैं कई बदलाव : मीणा
गागल शिकोर स्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, व्यायाम और खेलकूद को लेकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल शिकोर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड पच्छाद के सौजन्य से किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 83 छात्र-छात्राओं और सभी शिक्षकों ने भाग लिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चलोग डॉ. आजाद मीणा ने बताया कि 11 वर्ष से 19 वर्ष की अवस्था किशोर अवस्था कहलाती है। इस अवस्था में किशोर में कई तरह के शारीरिक व मानसिक बदलाव आते हैं। इस दौरान किशोरों को व्यक्तिगत स्वच्छता व पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवस्था के बच्चों को व्यायाम व खेलकूद में भाग लेना चाहिए और नशीले पदार्थों से दूर रहते हुए अच्छे चरित्र का निर्माण करना चाहिए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अध्यापक व बच्चों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि देश का आने वाला भविष्य जहां स्वच्छता व अपने चरित्र निर्माण कर सफल होंगे, वहीं नशे की आदत से दूर रहकर स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कविता धीमान, चांदनी, राजेश सिंगटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed