फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup of peoples

Sirmour News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 6276 का पंजीकरण

Sat, 27 Sep 2025 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

राजगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हजारों लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, क्षय रोग व कैंसर की जांच की गई। लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता भी दी जा रही है।

विज्ञापन
health checkup of peoples

विस्तार

उच्च रक्तचाप, मुधमेह, गर्भवती महिलाओं और क्षय रोग की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य खंड राजगढ़ में 25 सितंबर तक 6276 लोगों का पंजीकरण किया गया। इसमें 2293 पुरुष व 3983 महिलाएं शामिल हैं। 1931 पुरुष व 3086 महिलाओं का उच्च रक्तचाप व मधुमेह और 136 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 5461 लोगों की कैंसर रोग की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 3362 महिलाएं व 2099 पुरुष शामिल रहे।


5007 लोगों के एनीमिया की जांच की गई। वहीं, 5007 लोगों की क्षय रोग की जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य देखभाल व खानपान को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed