{"_id":"6a7490a3e81a83ddba029304","slug":"health-checkup-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185428-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 196 लोगों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 196 लोगों की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
ई-संजीवनी के माध्यम से भी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत वीरवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए गए। शिविरों में 196 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप (एचटीएन), मधुमेह, एनीमिया, दंत, नेत्र और ईएनटी संबंधी रोगों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी बनेठी में 50 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। यहां उच्च रक्तचाप के चार और मधुमेह के तीन नए मरीज मिले, जबकि उच्च रक्तचाप के 10 और मधुमेह के छह पुराने मरीजों का फॉलोअप किया गया। तीन लोगों में हल्का एनीमिया पाया गया। वहीं 12 मरीजों को ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलाया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मीरपुर कोटला में 53 लोगों की जांच की गई। यहां उच्च रक्तचाप के दो और मधुमेह के तीन नए मरीज मिले, जबकि उच्च रक्तचाप के नौ और मधुमेह के सात पुराने मरीजों का फॉलोअप किया गया। इसके अलावा दो दंत, तीन ईएनटी और दो नेत्र रोगियों की जांच की गई। सात मरीजों को ई-संजीवनी सेवा का लाभ मिला। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाकली में आयोजित शिविर में 36 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानक्यारी में 57 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई। यहां उच्च रक्तचाप के 14 और मधुमेह के 11 पुराने मरीजों का फॉलोअप किया गया। दो नेत्र और दो दंत रोगियों की जांच की गई। 25 मरीजों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की फॉलोअप जांच की गई, जबकि दो लोगों में हल्का एनीमिया पाया गया।