फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup camp

Sirmour News: सेवा पखवाड़े में 511 रोगियों की जांच कर दीं दवाइयां

Sat, 27 Sep 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

नाहन विधानसभा क्षेत्र के पंजाहल, कौलांवालाभूड़ और हरिपुरखोल में तीन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 511 रोगियों की जांच कर दवाइयां और आवश्यक किट वितरित की गईं। ग्रामीणों ने शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन
health checkup camp

विस्तार

पंजाहल, कौलांवालाभूड़ और हरिपुरखोल में लगाए गए शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगए गए। पंजाहल, कौलांवालाभूड़ और हरिपुर खोल में में 511 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। भाजपा जिला महामंत्री एवं शिविर प्रभारी तपेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल के मार्गदर्शन में पंजाहल में आयोजित शिविर में 183, कौलावालांभूड़ में 146 और हरिपुरखोल में 180 रोगियों की जांच की गई और दवाइयां दी गईं। यह शिविर साईं अस्पताल के सहयोग से भाजपा मंडल नाहन धारटी, भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर और भाजपा मंडल माता कटासन की ओर से आयोजित किए गए। स्वास्थ्य शिविरों के दौरान पंजाहल में 300 प्राथमिक उपचार किट, कौलावालाभूड़ में 300 प्राथमिक उपचार किट, 70 राशन किट, 30 पेटियां दूध, 70 कंबल और हरिपुर खोल में 80 राशन किट, 80 बाल्टियां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed