Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup camp in majra panchyat

Sirmour News: माजरा पंचायत में 100 लोगों की ईएनटी जांच

Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
health checkup camp in majra panchyat
माजरा में आयोजित शिविर में रोगियों की जांच करतीटीम: स्त्रोत: फाउंडेशन
माजरा पंचायत में 100 लोगों की ईएनटी जांच
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन ने आयोजित किया जांच शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला(सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य खंड राजपुर के अंतर्गत द हंस फाउंडेशन की ओर से माजरा पंचायत में नाक, कान, गला (ईएनटी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु और हेमंत ने 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही 30 लोगों के टेस्ट भी किए गए।

फाउंडेशन की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वर्षा नेगी ने बताया कि द हंस फाउंडेशन पांवटा साहिब की मोबाइल मेडिकल यूनिट-2 से बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों की सहायता और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। एमएमयू वैन ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहीं हैं।
विज्ञापन


एमएमयू ओपीडी, मुफ्त दवाइयां, डायग्नोस्टिक टेस्ट, काउंसलिंग और निवारक सेवाएं मिलती हैं। बुज़ुर्गों और विकलांग लोगों के लिए घर पर जाकर भी इलाज किया जाता है। गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीज को अस्पताल रेफर किया जाता है। अस्पताल रेफर किया जाता है। इस अवसर पर अंकित राणा, डॉ. अभिषेक शर्मा, संदीप तोमर, फार्मासिस्ट दीक्षा, सर्वजीत सिंह, रविंद्र, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed