{"_id":"686a752d35e469998d0f6498","slug":"health-checkup-camp-in-bhupur-nahan-news-c-177-1-ssml1030-154225-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वास्थ्य शिविर में 220 रोगियों की जांच और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वास्थ्य शिविर में 220 रोगियों की जांच और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं
विज्ञापन
तिब्बती कॉलोनी भूपपुर में जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पतालका भूपपुर में शिविर के दौरान स्वास्थ्य
स्वास्थ्य शिविर में 220 रोगियों की जांच और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं
जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के माध्यम से शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मैनकाइंड ग्रुप की ओर से संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब और तिब्बतियन सोसायटी की ओर से दलाई लामा के 90 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भूपपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉक्टर रोमानी बंसल, डॉक्टर अनीस अहमद हाशमी, डॉक्टर आशिमा,सुमित्रा, मनजीत चौधरी, जरीना, शिवानी, तान्या भारद्वाज, रामलाल शर्मा, अंकुश व कमल आदि ने 220 रोगियों की जांच की जिसमें सामान्य रोग के 78, आंखों की जांच 72, दंत रोग के 25 तथा बाल रोग के 45 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन, आईसीयू, एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियोथैरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस तथा आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क इलाज उपलब्ध है।
संवाद
...