फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Health and wellness center inaugurated in Yashwant Vihar

Sirmour News: यशवंत विहार में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Health and wellness center inaugurated in Yashwant Vihar
-विधायक अजय सोलंकी ने किया उदघाटन , चिकित्सक सहित 4 लोगों का स्टाफ देगा सेवाएं
विज्ञापन


-यशवंत विहार व आसपास के ग्रामीण को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के यशवंत विहार में भी अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक अजय सोलंकी ने वीरवार को यहां हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सेंटर के खुल जाने से यहां यशवंत विहार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेंटर में पीएचसी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन के तहत चलने वाले अन्य कार्यक्रमों को भी अब इस सेंटर के माध्यम से यहां से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेंटर में एक चिकित्सक के साथ एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम सहित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता भी यहां से सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां सुविधाओं को बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सेंटर को राजकीय महाविद्यालय नाहन के भवन में शुरू किया गया है। आने वाले समय में इसका भवन भी बनाया जा सकता है। सेंटर के खुल जाने के बाद पहले दिन यहां 7 रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक, खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोनिषा अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed