{"_id":"67a4ba7fc5e42aabd10037c8","slug":"healh-news-sirmourhealh-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-142862-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले में 1,72,526 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले में 1,72,526 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
20 फरवरी से चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 1,72,526 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 1 से 5 वर्ष के 40,204 बच्चोंं को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। जिले में 20 फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत ये दवाइयां बच्चों को खिलाई जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर, आशा समन्वयक, पर्यवेक्षक व सीएचओ शामिल हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने अभियान को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया।
646 आशा और 42 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1480 सरकारी, 169 गैर सरकारी स्कूल और 1573 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रधानों, सदस्यों व लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।