{"_id":"6b0051ac99193a0492062df4","slug":"he-killed-khajan-singh-using-a-double-barreled-gun-he-had-fashioned-himself-nahan-news-c-177-1-nhn1001-194696-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खुद तैयार की दोनाली बंदूक से मारी थी खजान सिंह की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खुद तैयार की दोनाली बंदूक से मारी थी खजान सिंह की हत्या
विज्ञापन
वारदात के बाद झाडिमें छिपाई बंदूक बरामद
आरोपी विनोद की निशानदेही पर घासनी के समीप झाड़ियों से हथियार बरामद, बिना लाइसेंस की थी बंदूक
बेरिंग आदि में इस्तेमाल होने वाली गोली से दिया था वारदात को अंजाम, करीब एक साल पहले बंदूक तैयार करने की बात भी आई सामने
अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई (सिरमौर)। बहन को घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में खजान सिंह की हत्या के आरोपी विनोद निवासी कथयाड़, टिंबी ने वारदात में खुद तैयार की दोनाली बंदूक का इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद आरोपी जंगल के रास्ते वापस लौटा और वारदात में इस्तेमाल हथियार को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस हथियार को करीब एक साल पहले तैयार किया था। पुलिस अब हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए कारतूस और आरोपी की गतिविधियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने वारदात से पहले और बाद में क्या-क्या किया।
उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजने के आदेश मिले हैं। इस दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
आठ दिन में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश
गौरतलब है कि शिलाई के कोटी उतरऊ मोड़ पर 10 नवंबर की सुबह मोटरसाइकिल सवार खजान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय खजान सिंह चचेरे भाई रविंद्र सिंह के साथ होने वाली बहू को उसके मायके छोड़कर लौट रहे थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल खजान सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शुरुआत में पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर का मामला था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश सामने आई। खजान सिंह के बेटे रोहित की ओर से आरोपी विनोद की बहन सुमन को घर से भगाकर ले जाने के कारण आरोपी के मन में रंजिश थी। इसके चलते उसने हत्या की साजिश रची और खजान सिंह को निशाना बनाया।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर की अगुवाई में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय स्तर पर जुटाई जानकारी के आधार पर आठ दिन में मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब हथियार की बरामदगी से हत्याकांड की जांच में मदद मिलेगी।
आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली गई है। आरोपी ने इसे खुद तैयार किया था और यह बिना लाइसेंस की है। मामले में जांच जारी है।
-एनएस नेगीए एसपी