फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Haripurdhar school all round best

हरिपुरधार स्कूल ने जीता ऑलराउंड बेस्ट का खिताब

Thu, 25 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haripurdhar school all round best
हरिपुरधार (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में हरिपुरधार स्कूल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में रणफुआ पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हरिपुरधार स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा। भाषण स्पर्धा में हरिपुरधार स्कूल की तमन्ना ने पहला स्थान पाया। वॉलीबाल में देवामानल स्कूल ने हरिपुरधार स्कूल को हराकर ट्राफी जीती। कबड्डी में मंडवाच ने पुन्नरधार स्कूल को हराकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

खो-खो में सांगना सताहन ने रजाना स्कूल को हराकर ट्राफी जीती। बैडमिंटन में कोरग स्कूल ने बोगधार स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने की। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लोकनृत्य में लुधियाना स्कूल प्रथम रहा। समूहगान में भी संगड़ाह स्कूल ने बाजी मारी। एकांकी प्रतियोगिता में हरिपुरधार स्कूल पहले स्थान पर रहा। इसी तरह क्लासिक एवं सुगम संगीत में लुधियाना स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 22 स्कूलों की करीब 300 छात्राओं ने लिया भाग। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, क्रीड़ा प्रभारी मधु पुंडीर, सह क्रीड़ा प्रभारी हिमांशु ठाकुर, डीपीई चाढ़ना वीरेंद्र चौहान, डीपीई लानापालर कुलदीप, दिनेश शर्मा, भवाई स्कूल के यशपाल चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed