फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hari sundi attack on corn crops

मक्की पर हरी सुंडी कीट का हमला, किसान परेशान

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hari sundi attack on corn crops
पच्छाद क्षेत्र में हरी सुंडी के हमले से क्षतिग्रस्त हुई मक्की की फसल। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मक्की की फसल पर हरी सुंडी कीट ने हमला बोल दिया है। कीट के हमले से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान बैकफुट पर आ गए हैं। जल्द ही इस कीट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो मक्की के उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। कई इलाकों में कीट के हमले से मक्की के पौधे के पत्ते पर छिद्र पड़ने से जालीदार हो गए हैं।
विज्ञापन

सिरमौर में मक्की की फसल तैयार होने वाली है। जिले के राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, पच्छाद, शिलाई क्षेत्रों में मक्की की सबसे अधिक पैदावार होती है। इन क्षेत्रों में करीब 24000 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है।
विज्ञापन

इस साल मक्की के पौधे में अब मक्की लगनी शुरू हो गई है लेकिन इस बीच हरी सुंडी कीट के हमले ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। हरी सुंडी मक्की को बर्बाद कर रहा है। जिलेभर में मक्की की फसल इसकी चपेट में आ रही है। पच्छाद क्षेत्र में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, कुछ किसानों ने दवाइयों को छिड़काव भी कर लिया है लेकिन अब पौधा बड़ा होने से इसका भी असर नहीं हो रहा। पत्ते जालीदार हो गए हैं। धीरे-धीरे पूरा पौधा खराब होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इससे इस बार मक्की की फसल कम होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस अज्ञात बीमारी ने उनकी पूरी की पूरी फसल बरबाद कर दी है। कुछ किसानों का कहना है कि इस पर कीटनाशक का भी छिड़काव किया है परंतु इस पर हल्के कीटनाशक का कोई असर नहीं हो रहा है। कृषि विभाग से लिए हाईब्रीड बीज के अलावा स्थानीय बीज पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

किसान सुनील तोमर, रोहित, भागमल ने कहा कि कीट के हमले से खेतों में तैयार फसल को भारी क्षति पहुंच रही है। एसएमएस कृषि विभाग सराहां डॉ. वीरेंद्र अत्रि ने बताया कि विभाग की ओर से पहले ही किसानों को स्प्रे करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने बताया कि मक्की में फाल आर्मी वर्म ( हरी सुंडी) के हमले से फसल यह खराब हो रही है। इस पर जब पौधा छोटा होता है तभी छिड़काव करना चाहिए। अब फसल बड़ी हो चुकी है, जिस पर इसे तेज कीटनाशक के छिड़काव से ही मारा जा सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि अब इस पर क्लोरोइंट्रा प्रोनील साल्ट वाले कीटनाशक का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed