फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hansraj dhayani of ponta sahib win gold in weightlifting

सिरमौर: पांवटा के हंसराज ध्यानी ने चौथी बार जीता स्वर्ण पदक

Sun, 19 Feb 2023 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
hansraj dhayani of ponta sahib win gold in weightlifting
पांवटा के हंसराज ध्यानी वाराणसी में हुई पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में स्वर्ण मेडल प्राप्त
सचित्र-02
विज्ञापन


पांवटा के हंसराज ध्यानी ने वेटलिफ्टिंग में चौथी बार जीता स्वर्ण पदक
वाराणसी में आयोजित पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स खेल स्पर्धा में पाई उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
नघेता (सिरमौर)। पांवटा निवासी 55 वर्षीय हंसराज ध्यानी ने वाराणसी में हुई पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के 67 किलोग्राम भार वर्ग में 95 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। यह कारनामा चौथी बार किया है। इससे पूर्व यह 2018, 2019 और 2020 में हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी हिमाचल के लिए स्वर्ण जीत चुके हैं।

हंसराज ध्यानी इन दिनों आंजभोज क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनौर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
इस प्रतियोगिता में हंसराज ध्यानी ने पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा के 66 किलोग्राम भार वर्ग में भी 210 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
बता दें कि हंसराज ध्यानी 1998 में सेना से सेवानिवृत्त होकर शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर तैनात हुए हैं। इन दिनों वह प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वह रोजाना सुबह 4 बजे उठकर सैर को जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि से आंजभोज सहित सिरमौर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

------तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed