{"_id":"5720c7664f1c1bf631a91f24","slug":"half-dozen-forest-burnt-in-fire-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के आधा दर्जन क्षेत्रों में आग से दहके जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन के आधा दर्जन क्षेत्रों में आग से दहके जंगल
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 27 Apr 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन व आसपास के आधा दर्जन क्षेत्रों में आगजनी की घटना से कई जंगल दहक उठे हैं। कई जगहों पर रास्ता नहीं होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही है जिस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। विगत दिन मोगीनंद के समीप वार्ड-3 में एक दर्जन घर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रामेश्वर, जीत राम, राजकुमार आदि ने बताया कि जंगल के करीब एक किमी हिस्से में आग भड़की हुई थी जो अचानक उनके घर के समीप पहुंच गई। अग्निशमन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी से जंगल के कई बेशकीमती पेड़ जलकर राख हो गए हैं जिससे वन विभाग को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उधर दमकल विभाग के रीडिंग फायरमैन विजय कुमार, नीमचंद, मुखराम व चालक जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाहन व आसपास के करीब आधा दर्जन क्षेत्रों में आग लगी हुई है जिसे बुझाने में विभाग की तीनों गाड़ियां लगी हुई हैं। कई जगहों पर रास्ता नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है।
विज्ञापन