फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gt sports ponta and ali ekadas team enter in cricket semifinal

जीटी स्पोर्ट्स पांवटा और अली एकादश टीम सेमीफाइनल में

Tue, 16 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
gt sports ponta and  ali ekadas team  enter in cricket semifinal
क्वार्टर फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच रहे रोहित कोलिश को पुरस्कार देते एसएचओ पांवटा साहिब। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में दूसरी सिरमौर लीग टी-20 प्रतियोगिता खेली जा रही है जिसमें मंगलवार को पहले मैच में अली एकादश ने कामा एकादश को 8 विकेट से और जीटी स्पोर्ट्स पांवटा टीम ने टोंरु टीम को 115 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगातार दूसरा शतक (106) जड़ने वाले जीटी स्पोर्ट्स के ओपनर रोहित कोलाश और अली एकादश के असलम खान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। मुख्यातिथि एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने दोनों मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले मैच में कामा एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रनों का स्कोर किया जिसमें सौरभ ने 39, अनीश ने 36 एवं सन्नी ने 28 रनों की पारी खेली। अली की तरफ से इरफान ने तीन, मोहसीन और असलम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अली एकादश टीम ने केवल 13 ओवरों में 2 विकेट गंवा कर 139 रनों का स्कोर बना कर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसमें असलम ने नाबाद 40, विवेक ने 46, मोहसीन ने नाबाद 25 और पंकज ने 21 रनों की पारी खेली। अनिल और करन को एक-एक विकेट मिला। अली एकादश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
दूसरे, क्वार्टर फाइनल मैच में जीटी स्पोर्ट्स टीम पांवटा ने टॉस जीत कर 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें टीम के मैन ऑफ द मैच रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित कोलाश ने शानदार 106 रनों की शतकीय पारी खेली। रोहित का
प्रतियोगिता में लगातार दूसरा शतक है। वहीं, प्रशांत तोमर ने भी ताबड़तोड़ नाबाद 87 रन और कप्तान गुरविंद्र टोली ने नाबाद 23 रन बनाए। टोंरु के तेज गेंदबाज अभय ने चार विकेट लिए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोंरु की टीम 137 रनों पर सिमट गई। इसमें बिट्टू ने 34, बबलू ने 30, यशपाल ने 23 रनों का योगदान किया। जीटी स्पोर्ट्स टीम पांवटा साहिब की तरफ से कप्तान गुरविंद्र सिंह ने 4 विकेट, शिवचरण ने हैट्रिक लगाते हुए 3 विकेट, प्रशांत, कुलदीप और सागर ने एक-एक विकेट लिया। जीटी स्पोर्ट्स टीम ने 115 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed