{"_id":"625c5236b86fbf0c96095e39","slug":"govt-searching-land-for-stadium-in-ponta-sahib-said-minister-sukhram-nahan-news-sml405986458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में खेल स्टेडियम को तलाशी जा रही जमीन : सुखराम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में खेल स्टेडियम को तलाशी जा रही जमीन : सुखराम चौधरी
विज्ञापन
पांवटा साहिब के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगातें दी हैं। 0 से 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के फैसले से करीब 11 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब विस क्षेत्र में खेल स्टेडियम के लिए जमीन तलाशी जा रही है। शहरी क्षेत्र से सब्जी मंडी स्थानांतरित नहीं होगी लेकिन अब नई अनाज मंडी स्थापित की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड की तरह कांग्रेस व आप पार्टी का हिमाचल में भी हाल होने वाला है। आप पार्टी का हिमाचल में कोई वजूद नहीं है। उत्तराखंड की तरह की हिमाचल में भी फिर से भाजपा सरकार रिपीट करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद प्रदेश में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने पर आर्थिक रुप से कमजोर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन
महिलाओं को बसों में 50 फीसदी छूट मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ। प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना समेत स्वास्थ्य योजनाओं में 218 करोड़ खर्च किया है जिससे प्रदेश के ढाई लाख लोगों को लाभ मिला है। लाखों घरों को गृहिणी योजना में मिल रहे तीन गैस सिलिंडर मुफ्त कर दिए जाने पर लाभ मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि बिजली कटों से निजात मिलेगी। अभी नई योजनाएं बन रही हैं, सुधारीकरण के लिए ही शट्डाउन लेने पड़ते हैं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के दौरे से पांवटा के किसानों को कई योजनाओं की सौगात मिली है। 100 ट्यूबवेल बोर तथा 35 नए हैंडपंप लगेंगे। क्षेत्र की दोनों मुख्य सिंचाई नहरों के लिए 70 करोड़ की डीपीआर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तैयार की गई है। पातलियों व बहराल पंचायत को सिंचाई लिफ्ट योजना बनेगी।
शहरी क्षेत्र में देवीनगर व शमशेरपुर समेत क्षेत्र में कुल 6 पटवार सर्कल खुलेंगे। शीघ्र ही 251 करोड़ लागत से यमुना नदी तटीकरण होगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, राहुल चौधरी, रोहित चौधरी और संयम गुप्ता मौजूद रहे।