{"_id":"362c256f072e55d9e5de77ef04e8b2e6","slug":"govt-expolite-employes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम कर्मियों ने सरकार पर लगाया शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम कर्मियों ने सरकार पर लगाया शोषण करने का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एमडीएम कर्मियों ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार का वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा। सरकार की ओर से उनका शोषण किया जा रहा है। शनिवार को शिक्षा खंड ददाहू में कार्यरत एमडीएम कर्मियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए एटक के राज्य उपाध्यक्ष इंद्रराणा ने कहा कि एमडीएम कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कई ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें कार्य करते 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन इन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को एमडीएम कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा में सांसद वीरेंद्र कश्यप से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेगा ताकि उन्हें न्याय मिल सके। साथ ही ऐसे कर्मचारियों के लिए 15 हजार रुपये मासिक मेहनताना की मांग के रूप में एक प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में इंद्र सिंह ठाकुर, अजय शर्मा, कमलेंद्र सिंह, जयपाल, नेतर सिंह, चंद्रकला, तारा देवी, मथुरा देवी, मीरा देवी, लक्ष्मी देवी, सुमोत्री देवी, सुनील कुमार, दलीप सिंह, देविंद्र सिंह, दुर्गा सिंह सहित दर्जनों एमडीएम कर्मी मौजूद थे।