फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government will solve problems by visiting villages: Harsh Vardhan

सरकार गांवों में जाकर करेगी समस्याओं का समाधान : हर्षवर्धन

Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government will solve problems by visiting villages: Harsh Vardhan
मंत्री बोले, आठ से शुरू होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, सीएम करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


उद्योग मंत्री बोले, सोलर पावर प्लांट से बढ़ेगी युवाओं की आय, मिलेगा रोजगार

सचित्र


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आठ जनवरी को शिमला जिला से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

12 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक, मंत्री, पंचायतीराज के चुने हुए जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा।

ये बात उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को नाहन सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाहन के चौगान मैदान में 6 जनवरी को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी जनसभा में अगस्त माह में आपदा पीड़ितों के लिए राहत राशि की चेक भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्घ तरीकों से पूरा कर रहील है। प्रदेश सरकार ने 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की सुविधा प्रदान की है। लाहौल स्पीति से महिलाओं को 1500 रुपये देने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए सोलर पावर प्लांट की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 100, 200, 300, 400 और 500 किलोवॉट के प्लांट युवाओं की स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को एक लाख रुपये प्रति माह की आय होगी।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के संबंध में वह 28 दिसंबर को केंद्रीय जनजातीय मंत्री से मिले और 30 दिसंबर को केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद 24 घंटे के भीतर एक जनवरी को कांग्रेस सरकार ने इस एक्ट को लागू कर दिया। जबकि भाजपा हाटी मुद्दे पर राजनीति करती रही।


हर्षवर्धन चौहान ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया। इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर और नरेंद्र तोमर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article