फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gogga nisaan yatra organised in jamniwala

Sirmour News: जामनीवाला में गुग्गा जाहरवीर की छड़ी यात्रा के बाद संगत बागड़ रवाना

Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
gogga nisaan yatra organised in jamniwala
जामनीवाला में गुग्गा जाहरवीर की छड़ी यात्रा के बाद संगत बागड़ रवाना: स्त्रोत: ग्रामीण
(सचित्र)
विज्ञापन


जामनीवाला में गुग्गा जाहरवीर की छड़ी यात्रा के बाद संगत बागड़ रवाना
गोगाजी मंदिर से निशान यात्रा मां भद्रकाली मंदिर अजीवाला तक निकली
संवाद् न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के ग्राम जामनीवाला स्थित गोगाजी मंदिर से देर शाम को निशान यात्रा मां भद्रकाली मंदिर अजीवाला तक निकाली गई। इसमें भगत राजकुमार की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में गोगाजी मंदिर के भगतों व संगत सहित स्थानीय जनता ने भाग लिया। माता भद्रकाली के मंदिर में जलपान उपरांत समस्त संगत गोगा जी की छड़ी निशान उठाकर वापस गोगा जी मंदिर पहुंची।

गोगाजी मंदिर के मुख्य पुजारी राजकुमार की अगुवाई में समस्त संगत बसों और निजी गाड़ियों से राजस्थान स्थित गोगा जी के सिद्ध स्थान बागड़ के लिए देर रात्रि 3 दिवसीय यात्रा फर रवाना हुई। बता दें कि भगत राजकुमार के पिता भगत सोमदत्त द्वारा दशकों पहले जामनीवाला में स्थापित गोगाजी के इस मंदिर में प्रत्येक माह चांद की चौदस को गोगा जी का बसेरा जागरण भंडारा आयोजित होता है। इसमें सैकड़ों संगत अपने दु:ख कष्टों के निवारण के लिए दूर-दूर से यहां पहुंचती है। भगत सोमदत्त बाबा जी के देहांत के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी राजकुमार भगत यहां दुखियों के कष्ट मिटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed