फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls sucide in vikram baag

Sirmour News: विक्रमबाग में नाबालिगा ने की आत्महत्या, परिजनों ने युवकों और पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
girls sucide in vikram baag
नाहन में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे विक्रमबाग पंचायत के लोग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

-एसपी को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
-मृतका की बहन ने परिजनों को बताई आपबीती
संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र की विक्रमबाग पंचायत में एक नाबालिगा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या के बाद परिजनों में काफी रोष है। परिजनों का आरोप है कि दो युवकों व पुलिसकर्मी की प्रताड़ना के बाद उनकी बेटी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनएस नेगी से मिला और मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल शकूरी, मंसूर अली, असलम आदि तीन दर्जन लोगों ने एसपी को बताया कि क्षेत्र की दो लड़कियों को अब्दुल और साहिल नाम के दो लड़के 19 मई को यह कहकर अपने साथ ले गए कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं। 25 मई तक वह कालाअंब में ही कमरा लेकर रहे। जब शादी को कहा तो दोनों युवक कालाअंब में ही लड़कियों को छोड़कर चले गए। इनमें एक लड़की नाबालिग भी थी। इसके बाद दोनों लड़कियां इसकी शिकायत करने कालाअंब पुलिस थाने पहुंची। यहां से उनको पड़ोसी राज्य के सढ़ौरा थाने भेजा गया। वहां से वापस हरियाणा की ही कालाअंब पुलिस चौकी भेजा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हरियाणा की कालाअंब चौकी में नाबालिग लड़की को एक पुलिसकर्मी अलग से कमरे में ले गया और उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद वह डरी सहमी रोती रही। पुलिसकर्मी ने ये भी कहा कि तू जहर खा ले या फांसी लगा ले। इतना ही नहीं उसे अपना मोबाइल नंबर ले जाने की पेशकश भी की। ग्रामीणों के अनुसार, इन सारी बातों का खुलासा तब हुआ जब 27 मई को नाबालिग किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसके साथ रह रही युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि 28 मई को कालाअंब पुलिस थाने में शिकायत भी दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी कहा कि इस पूरे मामले की जांच हिमाचल पुलिस ही करे ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके। ग्रामीणों को एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed