फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls students learnt atam raksha tips in panjahal school

Sirmour News: लड़कियां रोजमर्रा की चीजों का कर सकती हैं आत्मरक्षा के लिए प्रयोग

Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
girls students learnt atam raksha tips in panjahal school
पंजाहल स्कूल में आत्मरक्षा के गुरू सिखती छात्राएं। स्रोत जागरूक पाठक
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत लड़कियों को बनाया जा रहा सशक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजहाल में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। ग्रैंडमास्टर बिक्रम एस थापा, शस्त्रंग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट के दूरदर्शी जनरल सेक्रेटरी और सीईओ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने अपनी कुशल टीम के साथ एक आकर्षक ट्रेनिंग सेशन का नेतृत्व किया। इसमें द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट सुष्मिता, प्रदीप राणा और जिला कोऑर्डिनेटर अरुण चौहान शामिल रहे।
ग्रैंडमास्टर थापा ने प्रदर्शन से दिखाया कि लड़कियां पेन और चाबियों जैसी रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल आत्मरक्षा के प्रभावी टूल के रूप में कैसे कर सकती हैं। उनका प्रेजेंटेशन सिर्फ टेक्निक तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और आज की दुनिया में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कौशल की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, शिमला, ऊना में भी इस तहत के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरधारी लाल शर्मा सहित स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



.........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed